x

सोने की अनिवार्य हॉलमार्किंग का दूसरा चरण 1 जून 2022 से होगा लागू

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Economic times

केंद्र सरकार ने हाल ही में कहा है कि सोने के गहनों व कलाकृतियों की अनिवार्य हॉलमार्किंग का दूसरा चरण 1 जून 2022 से लागू हो जाएगा। आपको बता दें कि सोने की हॉलमार्किंग उसकी शुद्धता का प्रमाण होता है। 16 जून 2021 तक यह ऐच्छिक थी, लेकिन सरकार ने इसे चरणवार अनिवार्य करने का फैसला लिया है। पहले चरण में देश के 256 जिलों में इसे अनिवार्य किया गया।