शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 167.49 अंक के पार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Financial Express
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बीएसई के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स ने 167.49 अंक या 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 59350.71 पर कारोबार शुरू किया। दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी 17,600 से ऊपर के साथ सकारात्मक स्तर पर खुला। निफ्टी 48.10 अंक या 0.27 फीसदी की शुरुआती बढ़त लेते हुए 17673.80 के स्तर पर खुला था।
