हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 455 अंक उछला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स 455.48 अंक चढ़कर 57,202.62 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 106.70 अंक चढ़कर 17,019 के स्तर पर खुला। सोमवार को शेयर बाजार शुरुआती तेजी को अंत तक बरकरार नहीं रख पाया और गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 949.32 अंक गिरकर 57,000 से नीचे 56,747.14 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 284.45 अंक गिरकर 17000 के स्तर से नीचे पहुंचकर 16,912.25 के स्तर पर बंद हुआ।
