x

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में आई 169 अंकों की तेजी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

सेंसेक्स आज 169 अंक तेजी के साथ खुला। पहले मिनट में सेंसेक्स 60,407 तक पहुंचा। फिलहाल, सेंसेक्स 60,364 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 68 पॉइंट्स तेजी के साथ 17,998 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी पहले मिनट में 18,012 के स्तर तक पहुंचा। GST के आए अच्छे आंकड़ों की वजह से बाजार में तेजी रही। GST का अक्टूबर में कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपए था। 2017 अप्रैल के बाद यह दूसरी बार इतना था।