मामूली बढ़त के साथ खुला और शुरुआती तेजी के बाद फिसला शेयर बाजार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सेंसेक्स और निफ्टी आज मामूली बढ़त के साथ खुले और शुरुआती तेजी के बाद फिसले। बता दें इस दौरान सेंसेक्स 44 अंक की बढ़त के साथ 59,900 के स्तर पर खुला। निफ्टी 8 अंकों की तेजी के साथ 17,813 के स्तर पर खुला। कुछ देर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 103 अंक टूटकर 59,752 पर आ गया तो वहीं निफ्टी भी 30 अंक फिसलकर 17,775 के स्तर पर पहुंच गया।
