सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज 30 शेयरों वाला सेंसेक्स हरे निशान पर खुला। निफ्टी ने भी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 455.40 अंक की बढ़त के साथ 58,243.43 के स्तर पर खुला। बढ़त वाले शेयरों में टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक प्रमुख हैं। बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, मारुति और सन फार्मा में गिरावट दिखी। निफ्टी ने 151.60 अंक की तेजी लेकर 17,373 के स्तर पर शुरुआत की।
