व्हाट्सएप्प के ग्रुप एडमिन को दिया ये सुपरपावर
Shortpedia
Content Team
जब से भारत सरकार ने व्हाट्सएप्प के उच्च अधिकारियों से बैठक करके झूठी खबरों और अफवाहों पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं तब से व्हाट्सएप्प अपने नियमों में लगातार बदलाव कर रहा है. और झूठी खबरों के प्रति सख्त भी हो गया है.अब ऐसे ही नियम में बदलाव करते हुए उसने व्हाट्सएप्प पर चल रहे ग्रुपों के एडमिन को एक नया अधिकार दिया है. जिसके बाद ग्रुप एडमिन सेटिंग में बदलाव कर ग्रुप में संदेश भेजने वाले सदस्यों का चयन कर सकते हैं.