11,367 करोड़ रुपये में जियो की 2.32% हिस्सेदारी खरीदेगी ये कंपनी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
फेसबुक और सिल्वर लेक के बाद एक और अमेरिकी कंपनी विस्ता इक्विटी पार्टनर ने रिलायंस जियो में निवेश का ऐलान किया। विस्ता 11,367 करोड़ रुपये में जियो के 2.32 प्रतिशत शेयर खरीदेगी। कुछ दिनों में रिलायंस जियों में यह तीसरा हाई प्रोफाइल निवेश है। रिलायंस ने बयान जारी कर कहा कि निवेश के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स की इक्विटी वैल्यू 4.91 लाख करोड़ और एंटरप्राइज वैल्यू 5.16 लाख करोड़ रुपये होगी।