तीन कंपनियों ने एसबीआई को पहुंचाया 136 करोड़़ का नुकसान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: vikatan.com
CBI ने मुंबई की तीन कंपनियों के खिलाफ बैंक को धोखा देने के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं, जिसमें एसबीआई को 136 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है.पहला मामला टाप वर्थ पाइप्स एंड टयूब्स के निदेशकों के खिलाफ बैंक को 56.81 करोड़ रुपये का नुकसान ,दूसरा मामला महीप मार्केटिंग के निदेशकों के खिलाफ बैंक को 49.99 करोड़ रुपये का नुकसान और तीसरा मामला हर्ष स्टील ट्रेड के खिलाफ दर्ज किया है, जिसमें बैंक को 30.13 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है.