दुनिया की मशहूर टाइम मैगज़ीन बिक गई 190 मिलियन डॉलर में
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/@Time
मेरेडिथ कॉर्पोरेशन ने दुनिया की मशहूर टाइम मैगज़ीन सेल्सीफोर्स के को-फाउंडर मार्क बेनॉफ और उनकी पत्नी को बेच दी है. मेरेडिथ कॉर्प ने इस बात का ऐलान रविवार को किया. मेरेडिथ कॉर्प के प्रेसीडेंट और सीईओ टॉम हार्टी ने कहा कि टाइम ब्रैंड के लिए मार्क और लाइनी बेनॉफ जैसे खरीददारों को पाकर काफी खुश हैं. साथ ही कहा 90 सालों से टाइम मैगज़ीन जरुरी घटनाओं और कहानियों की साक्षी रही है. इस मैगज़ीन का सौदा 190 मिलियन डॉलर यानी 13.77 अरब रु. में हुआ है.