आज है GST की अहम बैठक, कम हो सकते है पेट्रोल और डीजल के दाम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: voiceoflucknow.com
वित्त मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में जीएसटी की एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में शुरू हो गई है. जिसमें उम्मीद जताई जा रही है कि पेट्रोल और डीजल सहित सीमेंट के दाम कम हो सकते हैं. पिछले महीने हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में पेट्रोल और डीजल के दामों को कम करने के संकेत दिए गए थे. इसके अलावा छोटे और मझौले व्यापारियों के हितों में भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. इसके अलावा 28 फ़ीसदी टैक्स स्लैब को भी खत्म किया जा सकता है.