आज ही 1947 में वर्ल्ड बैंक ने फ्रांस को दिया था अपना पहला लोन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वैश्विक वित्तीय संस्था वर्ल्ड बैंक ने आज ही के दिन पहला लोन साल 1947 में फ्रांस को दिया था। गौरतलब है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद फ्रांस की अर्थव्यवस्था काफी चरमरा गई थी। तब फ्रांस ने वित्तीय संकट से निकलने के लिए वर्ल्ड बैंक से 50 करोड़ डॉलर का कर्ज मांगा था। हालांकि वर्ल्ड बैंक ने 50 करोड़ डॉलर की जगह 25 करोड़ डॉलर का कर्ज देना स्वीकृत किया।
