जीएसटी काउंसिल की 43वीं बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
5 अक्टूबर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद केंद्र सरकार और 10 राज्यों के बीच जीएसटी क्षतिपूर्ति को लेकर जारी मतभेद के बीच आज जीएसटी काउंसिल की 43वीं बैठक होने वाली है। जीएसटी क्षतिपूर्ति में कमी के कारण राज्यों को वित्तीय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में जीएसटी काउंसिल कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कैश जीएसटी जमा करने के बिंदू को भी मंजूरी मिल सकती है।
