विलय के खिलाफ आज कई बैंकों की हड़ताल, कामकाज रहेगा ठप्प
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विलय के खिलाफ आज कई बैंकों की हड़ताल रहेगी। जिससे SBI को छोड़कर अन्य बैंकों में कामकाज ठप्प रहेगा। दरअसल, दो बैंक यूनियनों अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ ने बैंको के विलय के खिलाफ 24 घंटे की हड़ताल बुलाई है। भारतीय मजदूर संघ की नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑफिसर्स तथा इनकी बैंक यूनियंस हड़ताल नहीं करेंगी। बता दें बैंकिंग सेक्टर में कुल 9 यूनियन हैं।
