फेसबुक के साथ मिलकर HDFC ने शुरू की एक नई सुविधा
Shortpedia
Content Team
निजी क्षेत्र का अग्रणी बैंक HDFC अपने ग्राहकों को अलग अलग तरीके की सुविधाएं देने के लिए नई नई घोषणाएं करता रहता है. अब म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए HDFC ग्रुप की कंपनी HDFC सिक्योरिटीज ने फेसबुक के साथ मिलकर निवेश करने की सुविधा शुरू की है. अभी तक वेबसाइट और ऑफलाइन ही म्यूच्यूअल फंड में निवेश होता था. इसी के साथ म्यूच्यूअल फंड में फेसबुक के जरिये निवेश करने वाली HDFC एशिया प्रशांत क्षेत्र की पहली कंपनी बन गयी है.