x

2020 तक टोगोफोगो भारत में खोलेगा 100 ऑफलाइन रिटेल स्टोर

Shortpedia

Content Team
Image Credit: BGR India

सेकंड हैंड मोबाइल उपलब्ध कराने वाली हिंदुस्तान की बड़ी कंपनी टोगोफोगो 2020 तक भारत के कई हिस्सों में 100 से ज्यादा ऑफलाइन स्टोर खोलने जा रही है. इसका ऐलान कंपनी के एमडी सौमित्र गुप्ता ने किया. सौमित्र ने बताया कि पहला ऑफलाइन स्टोर जयपुर में खोला जाएगा. फिलहाल टियर वन और टियर 2 शहरों पर ही कंपनी का फोकस है. छोटे शहरों में स्टोर खोलने के बारे में अगले साल विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऑफलाइन स्टोर खोलने से दलालों की भूमिका भी कम होगी