सबसे ज्यादा दूध उत्पादन मामले में टॉप पर है ये 5 देश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
UN फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन 2018 के मुताबिक भारत दुनिया का पहला सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन करने वाला देश है। इसी हिसाब से भारत में सालाना 18.61 करोड़ टन दूध का उत्पादन होता है। वहीं यूरोपियन यूनियन इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका तीसरे, पाकिस्तान चौथे और ब्राजील पांचवे स्थान पर है। विश्व के कुल दूध उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी लगभग 20 फीसदी है।