टोयोटा ज्वालामुखी की तलहटी में बसायेगी स्मार्ट शहर
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने लास वेगास में चल रहे 'कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो' में घोषणा की है कि वो माउंट-फुजी ज्वालामुखी की तलहटी में एक स्मार्ट शहर बसायेगी। 175 एकड़ में बसने वाले इस शहर का नाम 'वोवेन सिटी' रखा गया है। इसकी शुरुआत 2021 से होगी। यहां घर से लेकर गाड़ी तक सब कुछ तकनीक से लैस होगा। इस शहर को तनावमुक्त रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
