ड्रैगन ने लिया US से बदला, अमेरिकी उत्पाद पर 25% बढ़ाया टैरिफ
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
चीन-अमेरिका ट्रेड वॉर को लेकर लगातार तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. इसी बीच शनिवार को चीन ने अरबों डॉलर मूल्य के US प्रोडक्ट्स पर टैरिफ बढ़ा दिया है. चीन ने US से होने वाले 60 अरब डॉलर तक के आयात पर 25% टैरिफ बढ़ाया है. यह कदम अमेरिका में चीन के 200 अरब डॉलर के माल पर टैरिफ में इजाफा करने के जवाब में उठाया गया है. चीन ने अब अविश्वसनीय विदेशी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी भी कर ली है.
