फर्जी SMS को लेकर TRAI ने BSNL, Airtel, Jio समेत अन्य पर लगाया करोड़ों का जुर्माना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भारत की 8 टेलिकॉम कंपनियों पर संयुक्त रूप से 35 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंस्यूमर्स को फेक एसएमएस भेजने के मामले में यह जुर्माना लगाया गया है। इन कंपनियों में बीएसएनएल, एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया, एमटीएनएल, विडियोकॉन, टाटा टेलिसर्विसेस और क्वॉर्डरंट टेलिसर्विस के नाम हैं। सभी पर साइबर क्रिमिनल्स को डिजिटल पेमेंट यूजर्स को फेक एसएमएस भेजने की इजाजत देने का आरोप है।