जियो समेत कई टेलीकॉम कंपनियों पर लगाया ट्राई ने जुर्माना
Shortpedia
Content Team
टेलीफोन रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई ने विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना लगाया है.इसमें सबसे अधिक मुकेश अंबानी की कंपनी जियो पर 31 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. पिछले काफी समय से ट्राई द्वारा कंपनियों को सर्विस में सुधार करने के आदेश दिए गए थे. लेकिन कंपनियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया. जिसके बाद ट्राई को यह सख्त कदम उठाना पड़ा. इसमें कंपनियों द्वारा दिसंबर माह में सबसे खराब सर्विस दी गई थी.