ट्रंप की मनमानी कायम, अब हार्ले डेविडसन को दे डाली चेतावनी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: CNN.com
चीन और कनाडा से ट्रेड वॉर के बीच अब ट्रंप ने मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले डेविडसन को भी चेतावनी दे दी है. ट्रंप ने कहा कि यदि कंपनी अपना विनिर्माण अमेरिका से बाहर ले जाती है तो उसे यूरोपीय संघ की तरह काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. दूसरे देशों द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर टैक्स लगाने के बाद हार्ले ने अपने विनिर्माण का कुछ हिस्सा अमेरिका से बाहर ले जाने का ऐलान किया था. ट्रंप ने कहा कि अभी हम ने भारत से इस मोटरसाइकिल पर शुल्क कम करवा दिया है