केंद्र-केरल की खींचतान में UAE ने 700 करोड़ रूपये को लेकर दिया बयान
Kapil Chauhan
News Editor
केंद्र और केरल के बीच UAE से मिलने वाली मदद ली जाए या नहीं, इस बात पर बहस छिड़ी है। वहीं केरल को मिलने वाली 700 करोड़ की मदद को लेकर UAE राजदूत अहमद अलबाना ने कहा कि- अब तक मदद के लिए आधिकारिक तौर पर कोई रकम तय ही नहीं की गई है। हालांकि उन्होंने UAE से मिलने वाले मदद के प्रस्ताव को लेकर कहा कि- ये सही है कि UAE ने करेल को अनुदान देने की बात कही है। UAE सरकार द्वारा अभी हालात का जायज़ा लेकर कितनी मदद की जाए, इसका अंदाज़ा लगाया जा रहा है।
