जेट एयरवेज की 'डूबती नैय्या' को बचाएगा यह ब्रिटिश शख्स, SBI ने दिया मौका !
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बर्बादी की कगार पर खड़ी जेट एयरवेज के अच्छे दिन आते नजर आ रहे हैं. दरअसल ब्रिटेन के आंत्रप्रन्योर और युवा कारोबारी जेसन अन्सवर्थ ने एयरलाइन में निवेश की इच्छा जताई थी. अब उनका दावा है कि SBI की तरफ से उन्हें बोली प्रक्रिया में शामिल होने की मंजूरी मिल गई है. वह अब आधिकारिक तौर पर निवेश के लिए बोली लगा सकेंगे. वहीं कंपनी की एक बड़ी हिस्सेदारी बेचने के लिए 10 मई को बोली लगने के आसार हैं.
