Unacademy ने 350 कर्मचारियों को किया फायर, सीईओ ने कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Unacademy ने 2022 की दूसरी छंटनी की। जिसमें कंपनी ने 10% यानी 350 कर्मचारियों को निकाला। कंपनी ने कर्मचारियों को ई-मेल भेजकर इस संबंध में जानकारी दी। छंटनी को लेकर कंपनी के सीईओ गौरव मुंजाल ने कहा कि, "यह फैसला आसान नहीं रहा। इसकी पूरी ज़िम्मेदारी मैं लेता हूं।" उन्होंने कहा, "हमने तय किया था कि छंटनी नहीं करेंगे लेकिन बाज़ार की चुनौतियों ने हमें पुनर्विचार के लिए मजबूर किया।"
