केंद्रीय मंत्री गडकरी ने विजय माल्या को चोर कहने पर जताई आपत्ति
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
गुरुवार को एक मीडिया घराने के आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विजय माल्या को चोर कहने पर आपत्ति जताई. और कहा कि 40 साल पहले माल्या ने महाराष्ट्र सरकार से कर्ज लिया था और उसे बिना रुके समय पर चुकाया था और ब्याज भी भरा था. लेकिनअब उन्हें कर्ज चुकाने में कोई दिक्कत आ रही है तो उन्हें एकदम से चोर कहना सही होगा?जो 50 साल तक ब्याज भरता रहा और एक बार नहीं भरा तो डिफॉल्टर या फ्रॉड हो गया? ये मानसिकता ठीक नहीं.
