31 अगस्त तक लोन की किस्त भरने में मिल सकती है छूट, RBI बढ़ा सकता है मोराटोरियम पीरियड
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना-संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद जारी SBI की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि RBI लोन की अदायगी पर जारी मोहलत यानी मोराटोरियम को 31 अगस्त तक बढाने पर विचार कर सकती है। इससे पहले RBI ने यह छूट 31 मई तक दी थी। कई कम्पनियां भी मोरेटोरियम-पीरियड को आगे बढ़ाने की मांग कर चुकी हैं।
