कोरोना से लड़ने के लिए अमेरिका ने भारत को दी 30 लाख डॉलर की अतिरिक्त सहायता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
America ने अपनी सहायता एजेंसी यूएसएआईडी के जरिए भारत को कोरोना से लड़ने के लिए 30 लाख डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की। यूएसएआईडी के अनुसार, भारत सरकार के साथ मिलकर हाल ही में इस सम्बन्ध में एक प्रोजेक्ट भी शुरू किया गया है। अमेरिका के मुताबिक, भारत के लिए इस अतिरिक्त सहायता से साफ है कि अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी और मजबूत हो रही है।
