अमेरिका ने ले रखा है भारत से 216 अरब डॉलर का कर्ज, प्रत्येक अमेरिकी पर है 60 लाख का लोन
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शनिवार को अमेरिकी सांसद ने सरकार को अमेरिका पर बढ़ते कर्ज भार को लेकर आगाह किया है। उन्होंने बताया कि हमारा कर्ज बढ़कर 29 हजार अरब डॉलर तक पहुंचने जा रहा है। जिसमें भारत का भी उस पर 216 अरब डॉलर का कर्ज है। साथ ही अमेरिका पर कर्ज में चीन और जापान का कर्ज सबसे ऊंचा है। साल 2020 में अमेरिका का कुल राष्ट्रीय कर्जभार 23400 अरब डॉलर था। यानी प्रत्येक अमेरिकी पर औसतन 72309 डॉलर का ऋण था।
