ईरान से डरा अमेरिका, फारस की खाड़ी में उड़ान भरने वाले विमानों को जारी की चेतावनी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: twitter
US और ईरान के बीच बढ़ता तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. US ने फारस की खाड़ी के ऊपर से गुजरने वाले विमानों को चेतावनी जारी की है. शनिवार को अमेरिकी राजनयिकों ने कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव के कारण फारस की खाड़ी में उड़ान भरने वाले विमानों को खतरा पैदा हो सकता है. गौरतलब है कि ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी जहाजों को आसानी से निशाना बनाए जाने की धमकी पहले ही दे दी है.
