अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दिया झटका, ईरान से तेल की खरीदारी पर लगाई पाबंदी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सोमवार को व्हाइट हाउस ने भारत समेत 5 प्रमुख देशों को बड़ा झटका दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के तेल खरीदारों को मई से प्रतिबंधों से कोई छूट नहीं देने का फैसला किया है. अमेरिका के इस फैसले का मकसद ईरान को उसके राजस्व के मुख्य स्रोत पर रोक लगाना है. इस ऐलान के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हो सकते हैं.
