वियतनाम जाने के लिए खर्च करने होंगे मात्र 9 रुपये, यह एयरलाइन दे रही मौका
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
यदि आप दिल्ली से वियतनाम का सीधा सफर करना चाहते हैं तो अब आपका सपना पूरा करने जा रही है वियतनाम की एयरलाइंस वियतजेट. इस एयलाइन ने शुरुआती उड़ानों के लिए यात्रियों को गजब का ऑफर भी दिया है. दरअसल लॉन्च के मौके पर 3 'गोल्डन डेज' के दौरान एयरलाइन ने सुपर सेविंग टिकटों की पेशकश की है, जिसकी कीमत मात्र 9 रुपये से शुरू है. बता दें कि 6 दिसंबर 2019 से नॉन स्टॉप फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी.
