विजय माल्या विलफुल डिफाल्टर घोषित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईडीबीआई बैंक ने विजय माल्या को विलफुल डिफाल्टर घोषित किया। किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा 1,566 करोड़ का भुगतान नहीं करने पर बैंक ने सार्वजनिक नोटिस जारी किया। नोटिस पर माल्या की पुरानी पासपोर्ट साइज की फोटो है। मुंबई में IDBI बैंक एनपीए मैंनेजमेंट ग्रुप ने बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के विलफुल डिफाल्टर को लेकर सार्वजनिक नोटिस जारी किया। किंगफिशर एयरलाइंस कर्जदार थी और विजय माल्या इसके निदेशक और गारंटर थे।
