विजय माल्या का किंगफिशर हाउस 52 करोड़ रुपये में बिका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कभी विजय माल्या के स्वामित्व वाली किंगफिशर एयरलाइंस के मुख्यालय रहे किंगफिशर हाउस को बेचने में शराब कारोबारी को कर्ज देने वालों को सफलता मिल गई है। हैदराबाद स्थित एक डेवलपर को किंगफिशर हाउस को 52 करोड़ रुपये में बेचा गया है। इस प्रॉपर्टी को ऑरिजनल आस्किंग प्राइस से बहुत कम भाव पर हैदराबाद स्थित सैटर्न रियल्टर्स ने खरीदा है। बता दें, विजय माल्या विलफुल डिफॉल्टर घोषित किए गए हैं।
