वॉरेन बफे दान करेंगे 24840 करोड़ रुपए के शेयर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे के 3.6 अरब डॉलर (248.35 अरब रुपए) के शेयर पांच संस्थाओं को चैरिटी के रूप में दान करने का फैसला किया है। सोमवार को बफे की कंपनी बर्कशायर ने यह जानकारी दी। ये शेयर 5 संस्थाओं- बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन, सुसान थॉम्पसन बफे फाउंडेशन, शेरवुड फाउंडेशन, हॉवर्ड जी बफे फाउंडेशन और नोवो फाउंडेशन को दिए जाएंगे।