व्हाट्सएप पे इंडिया के प्रमुख मानेश महात्मे ने इस्तीफा दिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: sentinel assam
व्हाट्सएप पे इंडिया प्रमुख मानेश महात्मे ने अपने पद से इस्तीफा दिया। मानेश ने लगभग 18 महीने काम करके कंपनी छोड़ दी। सूत्रों के मुताबिक, महात्मे अपनी पिछली कंपनी अमेजन में ही वापस जा रहे हैं। व्हाट्सएप में शामिल होने से पहले, महात्मे ने लगभग सात सालों तक अमेजन पे इंडिया के डायरेक्टर और बोर्ड मेंबर के तौर पर काम किया था। अमेजन ने इस पर कोई जानकारी नहीं दी।
