महिलाएं बचत के मामले में पुरुषों से आगे; एफडी, म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो में कर रहीं निवेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भविष्य की जरूरतों को देखते हुए महिलाएं बचत के साधनों में निवेश करने में पुरुषों से आगे हैं। वे फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो में भी निवेश कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 59.92% महिलाएं म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर रही हैं। रिटायरमेंट प्लानिंग में भी महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। सर्वे में शामिल 60% उत्तरदाता रिटायरमेंट फंड के लिए निवेश कर रहे हैं। इनमें महिलाओं की हिस्सेदारी 68%, जबकि पुरुषों की 54% है।
