महिला कर्मियों को पुरुषों से कम वेतन, गूगल अब चुकाएगा करीब 920 करोड़ रुपए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Gadgets now
महिला कर्मियों को समान काम के लिए पुरुषों से कम वेतन देने के मामले में गूगल अब करीब 920 करोड़ रुपए चुकाएगा। मुआवजा करीब 15,500 महिला कर्मियों को मिलेगा। जो कैलिफोर्निया स्थित कार्यालय में सितंबर 2013 से 236 पदों पर तैनात थीं। इस लिहाज से गूगल को हर महिला कर्मी को औसतन 5.93 लाख रुपए देने होंगे। गूगल पर तीन पूर्व महिला कर्मचारियों ने ये मुकदमा 2017 में किया था।