दुनिया की सबसे अमीर फैमिली हर मिनट कमाती है 50 लाख, अंबानी परिवार इस नंबर पर है काबिज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 25 सबसे अमीर कारोबारी फैमिली की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में हर मिनट में 70 हजार डॉलर यानि लगभग 50 लाख रुपये कमाने वाली वॉलमार्ट फैमिली पहले स्थान पर है. सूची में दूसरे स्थान पर मार्स बार्स चॉकलेट बनाने वाली मार्स फैमिली काबिज है. ब्लूमबर्ग की लिस्ट में अंबानी परिवार 50.4 बिलियन यानि 5,040 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 9वें नंबर पर है. इस लिस्ट में फरारी, BMW और स्निकर्स भी शामिल हैं.
