यलो वेस्ट मूवमेंट की आग फ्रांस से पहुंची बेल्जियम, 70 प्रदर्शकारी गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Navbharat Times
फ्रांस में लगातार पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्ट बढ़ोत्तरी के खिलाफ यलो वेस्ट प्रदर्शन की आग में पूरा फ्रांस जल रहा है. वहीं अब यह मूवमेंट बेल्जियम की राजधानी ब्रसल्ज पहुंच गया है. ब्रसल्ज के फ्लैंडर्स स्थित रेक्केम शहर से जुड़ने वाले राजमार्ग को प्रदर्शकारियों ने जाम कर दिया है. इस मार्ग में कई यूरोपीय संसद के कार्यालय सहित कई संस्थान भी स्थित हैं. इस स्थित में पुलिस ने करीब 70 प्रदर्शनकारियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है.
