सऊदी अरब की तेल कंपनी पर हुए हमले का जिम्मेदार अमेरिका ने ईरान को ठहराया
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर हुए ड्रोन हमले का जिम्मेदार अमेरिका ने ईरान को बताया है. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ईरान ने दुनिया के ऊर्जा आपूर्ति पर अप्रत्याशित हमला किया. वहीं हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसने 10 ड्रोन्स का इस्तेमाल किया. गौरतलब है कि सऊदी अरब ईरान पर हूती विद्रोहियों को हथियार देने का आरोप लगाता आ रहा है.
