यस बैंक ने दूसरी तिमाही में कमाया 130 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, 50 शाखाएं करने जा रही हैं बंद
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालिया सितंबर खत्म हुई तिमाही के दौरान यस बैंक ने नतीजे जारी करते हुए बताया कि बैंक को 129.37 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक ने 600 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। हालांकि बैंक की आर्थिक स्थिति को और बेहतर करने के लिए यस बैंक अपनी 50 ब्रांच बंद करने जा रहा है, क्योंकि कई जगहों पर शाखाएं बिल्कुल पास-पास हैं, जो जरूरी नहीं है।
