यस बैंक ने ठुकराया 1.2 अरब डॉलर के निवेश का प्रस्ताव, बैंक के स्वतंत्र निदेशक ने भी दिया इस्तीफा
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कनाडा के एक निवेशक इरविन सिंह ब्रिच के 1.2 अरब डॉलर के निवेश प्रस्ताव को 'यस बैंक' ने नकारते हुए प्रतिभूति जारी करके 10,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसी के साथ बैंक संचालन में आई गड़बड़ियों और अन्य मामलों पर गंभीर चिंताएं जताते हुए और सीईओ पर सवाल खड़ा करते हुए यस बैंक के स्वतंत्र निदेशक उत्तम प्रकाश अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है।
