31 मई तक अपने बैंक अकाउंट में जरूर रखें इतना बैलेंस, वरना हो सकता है लाखों का नुकसान
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
अगर आपके खाते का बैलेंस जीरो है तो आपको लाखों का नुकसान हो सकता है. जी हां, दरअसल हर भारतीय को सस्ता बीमा मुहैया कराने के उद्देश्य से शुरू की गई केंद्र सरकार की PMJJBY और PMSBY के लिए आपको बैंक खाते में बतौर किश्त 342 रुपये रखने होंगे, ताकि 31 मई को जब ये पॉलिसियां रिन्यू हो तो आपकी इंश्योरेंस रद्द ना हो जाए. बता दें कि इन योजनाओं के तहत आपको कुल 4 लाख रुपये का इश्योरेंस मिलता है.
