जोमैटो का 2021-22 की पहली तिमाही में घाटा बढ़कर 356 करोड़ हुआ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जोमैटो का 2021-22 की पहली तिमाही में एकीकृत घाटा बढ़कर 356.2 करोड़ रुपये हुआ। बीते वित्त-वर्ष इसी अवधि में कंपनी को 99.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। खर्चों में बढ़ोतरी से घाटे में वृद्धि हुई। अप्रैल-जून में कुल खर्च 390.7 करोड़ रुपये बढ़कर 1,259.7 करोड़ पहुंचा और परिचालन आय बढ़कर 844.4 करोड़ रुपये हुई। बता दें पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ये राशि 266 करोड़ रुपये थी।
