देश में मिले 1,007 नए कोरोना संक्रमित, दिल्ली-गुरुग्राम में देश के 41% संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना मामलों में 7.4% की गिरावट आई। पिछले 24 घंटे में देश में 1,007 नए मामले सामने आए। इस दौरान सक्रिय मामले घटकर 11,058 रह गए हैं। पिछले 24 घंटे में 818 लोग ठीक हुए। 4,25,06,228 लोग अब तक ठीक हुए। बीते दिन देश में 4,34,877 टेस्ट हुए। बता दें, दिल्ली-गुरुग्राम में देश के 41% संक्रमित हैं। नोएडा में चार दिन में 30 से ज्यादा बच्चे संक्रमित हुए।
