देश में कोरोना से 10,197 नए संक्रमित मिले, एक्टिव मामलों की संख्या 1,28,555 हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कल देश में कोरोना से 10,197 लोग संक्रमित हुए। इस दौरान 301 लोगों की मौत हुई। ये 301 दिनों में सामने आया सबसे कम आंकड़ा है। देश में पिछले 24 घंटे में 12,134 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 1,28,555 है। जोकि पिछले 527 दिनों में सबसे कम है। रिकवरी रेट 98.26% पहुंच गया है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.82% है। वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.96% है।
