देश में मिले संक्रमण के 10,229 नए मामले, 125 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में कल 10,229 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 125 मौतें हुईं। कुल संक्रमितों की संख्या 3,44,47,536 हुई। अब तक कुल 4,63,655 मौतें हुईं। देश में पिछले 24 घंटे में 11,926 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं और अब तक कुल 3,38,49,785 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 1,34,096 है। रिकवरी रेट 98.26 फीसदी पहुंच गया है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,12,34,30,478 पहुंच गया है।
