देश में कोरोना के 1,033 नए मामले दर्ज, 43 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DNA India
देश में बीते दिन कोरोना वायरस के 1,033 नए केस सामने आए। इस दौरान 43 लोगों की मौत हुई। एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 11,639 हुई। जान गंवाने वालों की संख्या 5,21,530 हुई। अभी तक 4,24,97,567 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अब तक कोरोना से 4,30,31,958 लोग संक्रमित हो चुके हैं। बीते दिन 15,37,314 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अब तक वैक्सीन की 1,85,20,72,469 डोज़ दी गईं।
