देश में सामने आए कोरोना के 1,046 नए मामले, 50 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,046 नए मामले सामने आए हैं और 1,287 मरीज ठीक हुए। इस दौरान 50 लोगों की मौत हुई। देश में कोरोना महामारी के कुल मामले 4,46,54,638 हो गए हैं। वहीं कुल रिकवर हुए लोगों की संख्या 4,41,07,943 हो गई है। देश में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामले 17,618 हैं। इसके अलावा, देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 5,29,077 हुई।
